|
होम >> सेवाएं >> नकदप्रबंधनसेवाएं (एससीएमएस)
हम आपकी निम्नलिखित ऐसी बड़ी चिंताओं के मामले में मदद करते हैं जब कोष प्रबंधन आपको एक ऐसे विश्वसनीय बैंकर की खोज करने के लिए मज़बूर कर रहे हैं जो आप की नकद प्रबंधन की ज़रूरतों को पूरा करने की दृष्टि से विश्वस्त है।
आप को जो रकम मिलने वाली है क्या उसे खोजते हुए आप थक गए हैं?
क्या आपका वित्त प्रबंधन यह सोच - सोच कर रात-दिन परेशान रहता है कि कल आपके निधियों की स्थिति, परसों आपके निधियों की स्थिति, तथा आने वाले दिनों में निधियों की स्थिति क्या होगी ?
क्या आपके परिचालन के लिए सामयिक एवं सही एमआईएस अत्यंत महत्वपूर्ण है?
आप अपनी देय राशियों के लिए समय पर भुगतान चाहते हैं?
चिंता मत कीजिए ! आपकी सभी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर मिल जाएगी ।
सिंडिकेट नकद प्रबंधन सेवाओं द्वारा आपकी नकदी एवं अन्य सूचनाओं का प्रबंधन किया जाता है।
हम आपकी चिंताओं को समझते हैं और हमारे पास ऐसे सुव्यवस्थित समाधान उपलब्ध हैं, जो आपकी अनेक्षा के अनुरूप हैं । आप के हर प्रश्न के लिए हमारे पास समुचित उत्तर है ।
हमारी अच्छाईयाँ निम्नलिखित हैं :
- नेट वर्क कवरेज (देश के विभिन्न भागों में फैले 1400 स्थान)
- समसामयिक प्रौद्योगिकी
यदि आप हमारी सेवाओं को चुनते हैं तो उपरोक्त सारी सुविधाएँ आपको उपलब्ध होंगी । संयोग से , ये सुविधाएं आपको एक ऐसे राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा पेश की जा रही हैं, जिसने सबसे पहले सीबीएस के जरिए आपको शाखा-ग्राहक से बैंेक-ग्राहक बना दिया था
जब आपका कारोबार देश के सुदूर अर्ध-शहरी एवं ग्रामीण बाज़ारों तक पहुँचने लगता है, तब अचानक आपको ऐसे एक नकद प्रबंधन सेवा दाता की ज़रूरत महसूस होती है, जिसकी संवाएं विशाल भौगोलिक क्षेत्र में फैली हुई हों । दूसरी ओर, आपका खचांची चाहता है कि समय पर प्राप्त सही प्रबंधन सूचना प्रणाली के साथ - साथ अपने खातों में प्राप्तियॉ और उनसे किए जाने वाले वितरण भी ठीक ठीक हों ।
सिंडिकेट बैंक में हमने इन दोनों समस्याओं का समाधान किया है । हमारे पास विशाल शाखा नेटवर्क है, समसामयिक प्रौद्योगिकी सुविधाएं उपलब्ध हैं और हमारी आधारभूत क्षमताएं ऐसी हैं कि उनके बल पर अच्छी सेवाएँ प्रदान करने की शक्ति भी है । आइए, हमारी क्षमताओं का सदुपयोग करके अपने कोष प्रबंधन को सर्वाधिक प्रभावी बनाएँ ।
हमारे सभी उत्पाद खजॉची को मानसिक शाँति दिलाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं और इन से नकद प्रबंधन के तनाव से मुक्ति मिलना निश्चित है ।
फिलहाल ,सिंडिकेट बैंक नकद प्रबंधन सेवाएं देश के 200 से ज्यादा महत्वपूर्ण केन्द्रों में स्थित हैं, जिनमें पोर्टब्लेयर तथा लक्षद्वीप जैसे मनमोहक स्थान भी शामिल हैं । आवश्यकता होने पर हमारे नेटवर्क के 1400 में शामिल किसी अन्य केन्द्र से भी इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। सीएमएस केंद्रों की राज्यवार सूची (स्थानीय उत्पादों के लिए) यहॉं क्लिक कीजिए
सिंडिकेट बैंक , उच्चकोटि के कई विदेशी बैंकों, बडे कार्पोरेटों तथा भारत के 2 करोड फुटकर ग्राहकों का पसंदीदा बैंक है । हमारे पास एक रियल टाइम ऑनलाइन प्रोद्योगिकी उपलब्ध है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर मेसर्स फ्लेक्स क्यूब है और नकद प्रबंधन सेवाओं केलिए मेसर्स कैशटेक का आइ फ्लेक्स सोल्यूशनस के कैश-इन साफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है, और यह एक देशव्यापी वाइड एरिया नेटवर्क से जुडी हुई ह।इसकी व्यवस्था हमारे ग्राहकों को सर्वाधिक सुविधाएँ उपलब्ध करने के उद्देश्य से की गई है ।
आप जैसे विवेकी ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति केलिए हमारे पास सुव्यवस्थित समाधान उपलब्ध हैं । हमारे दो महत्वपूर्ण उत्पाद हैं : ई-कलेक्ट (प्राप्य रशियों का प्रबंधन) और ई-पे (देय राशियों का प्रबंधन) । खास विशेषता यह है कि ये उत्पाद एकदम लचीले हैं । ग्राहक-संतोष का उच्चतम स्तर सुनिश्चित करने के लिए इनके स्वरूप में आवश्यक परिवर्तन लाए जा सकते हैं । उत्पाद मेटरिक्स/स्थान/ व्यवस्था मेटरिक्स के ब्यौरों के लिए यहॉं क्लिक कीजिए
ई-कलेक्ट के साथ शाखा में चेक/नकद जमा करने की सुविधा / चेक/नकद ग्राहक के यहाँ से प्राप्त करने की सुविधा, उत्तर दिनांकित चेक, सीधे नामें द्वारा बिलों का भुगतान, ड्रॉप बॉक्स जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं । ई-पे के साथ डेबिट स्वीप जीरो बैलेंस खाता, डाइरेक्ट क्रेडिट, नकद भुगतान (भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार ), सममूल्य पर चेकों का आहरण, थोक में माँग आदि अतिरिक्त सुविधाए भी उपलब्ध हैं।
हमारी 2136 से अधिक शाखाओंमें उपलब्ध उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी आपकेलिए निधियों एवं सूचनाओं कोवहन करने के लिए सुसज्जित है औरनकद प्रबंधन सेवाओं के अलावा सभी स्थानों से तथा सभी समय उपलब्ध फोन बैंकिंग सेवाओं का भी आप अपनी सुविधा के अनुसार लाभ उठा सकते है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यह आवश्यक नहीं है कि आप हमारे खाताधारक हों।
हमारे बैंक ने सिंड डिमैट की संविधा 16.01.2008 से उपलब्ध कराई है। वर्तमान में,देया भर मतें स्थित 82 शाखाओं द्वारा डी पी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। दी जाने वाली सेवाओं का ब्यौरा निम्नवत है:
- डीमेटिरियलाइजेशन
- रिमैटिरियलाइजेशन
- प्रतिभूतियों को इलेक्ट्रनिक रूप में रखना
- सुपुर्दगी के द्वार लेन-देन का निपटारा - ऑन मॉर्केट ; ऑफ मॉर्केट ; इंटर डिपॉजिटरी
- प्रतिभूतियों को गिरवी रखना / न रखना
- डी मैट खातों को फ़ीज/अनफ़ीज करना
हमसे संपर्क कीजिए – हम सही समाधान से मन को तसल्ली पहुँचाएंगें
सुविधा का लाभ उठाएं और अंतर जानें
कुशाग्र ग्राहक के लिए सुविधाजनक समाधान |